|
गाँव हमारा
गोविन्दपुर।। भारतेन्दु कुमार,
भारत गाँवों का बड़ा देश,
हर तरफ हर कोर हर किनारा।
नालन्दा (बिहार)
के बीचो-बीच,
देहात, नीरव,
शांत बड़ा
प्यारा।
पूर्व दिशा में नदी मुहाने,
पशचिम में धनखेती दूर।।
गाँव हमारा गोविन्दपुर।।1।।
सालो भर का सुगम रास्ता,
पक्के-घर
देवीस्थान शिवालय।
शिक्षा का निर्बाध साधना-स्थल,
दर्शनीय समाज सदन पुस्तकालय।
उत्तर में है गाँव कटहरी,
दक्षिण में वन-बाग-खजूर।।
गाँव हमारा गोविन्दपुर।।2।।
पढ़े लिखे हैं लोग यहाँ के ,
फैले हैं कुछ देश-विदेश,
ज्ञानार्जन कर बदलें जग को,
देते हैं सबको संदेश।।
अलग-अलग
दाने, मिल बनते
लड्डू जैसे मोतीचूर।।
गाँव हमारा गोविन्दपुर।।3।।
भारतेन्दु कुमार, गोविन्दपुर, नालंदा, बिहार
11 जनवरी 2009.
comments:
|